फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मी की लापरवाही से लोग बे-पानी

Thu, 30 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जल संस्थान कर्मी की लापरवाही के कारण गुरुवार को नरसिंह बाड़ी इलाके में पूरे दिन पानी की आपूर्ति ठप रही। कर्मचारी ने वाल्व बंद नहीं किया जिससे पंपिंग के बावजूद टैंक में पानी जमा नहीं हुआ। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने संबंधित कर्मचारी को वहां से हटा दिया है।
विज्ञापन


नरसिंहबाड़ी में स्थित टैंक को भरने के लिए बुधवार की पूरी रात पंपिंग हुए लेकिन इस क्षेत्र के कर्मचारी ने वाल्व बंद नहीं किया, जिससे टैंक में पानी इकट्ठा नहीं हुआ। सुबह जब क्षेत्र के लोगों ने पानी नहीं आने पर जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क किया तब वाल्व खुले होने की जानकारी मिली। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि लगातार पंप चलने की स्थिति में टैंक को भरने में करीब सात-आठ घंटे लगते हैं। कर्मचारी की लापरवाही के कारण गुरुवार टैंक में पानी एकत्र नहीं हो सका।
इसके बाद गुरुवार को दिन भर पंप नहीं चल सके, जिससे शाम के वक्त भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब नरसिंहबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ही पानी की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर कर्मचारी को हटा दिया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें