फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर के पल्यूड़ा हट्यूड़ा में छह से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पल्यूड़ा हट्यूड़ा में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के पल्यूड़ा हट्यूड़ा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मंत्री को भी दो दिन पूर्व ज्ञापन सौंपा था, लेकिन योजना दुरुस्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को जल संस्थान ने क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की।
विज्ञापन

पल्यूड़ा हट्यूड़ा के लिए करीब चार किमी दूर झुपुलचौरा से सांई नदी से पेयजल योजना बनी है। अब यह योजना जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गई है। पिछले सात दिनों से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण आधा किमी दूर हैंड पंप और नौले से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव की प्रधान सुनीला जोशी ने बताया कि पिछले करीब तीन माह से क्षेत्र में पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। लोगों को जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है और लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार संघ के पदाधिकारियों और उन्होंने गत 13 सितंबर को इस संबंध में मंत्री रेखा आर्या को भी ज्ञापन सौंपा था और पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की थी। इधर जल संस्थान ने बुधवार को क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की। लोगों ने टैंकर से पानी भरा।
विज्ञापन

गांव को पानी की आपूर्ति करने वाली योजना बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। आए दिन योजना क्षतिग्रस्त हो रही है और लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
- नवल जोशी।
पानी की अनियमित आपूर्ति से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान को जल्द पेयजल योजना दुरुस्त करनी चाहिए।
- रमेश पांडे।
विभाग से कई बार नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। पुराने पाइप को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाए।
- पंकज जोशी।
पल्यूड़ा हट्यूड़ा के लिए काफी समय पूर्व बनी योजना के पाइपलाइन जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। एक स्थान पर पाइपलाइन ठीक करने पर दूसरे स्थान पर क्षतिग्रस्त हो जा रही है। विभागीय कार्मिक लाइन को दुरुस्त करने में लगे हैं।
- एनएस बिष्ट, अवर अभियंता, जल संस्थान।
छानाभेट समूह पेयजल योजना का लाभ न मिलने से आक्रोश
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। छानाभेट समूह पेयजल योजना का लाभ न मिल पाने के कारण लोगों में आक्रोश है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने डीएम को भेजे ज्ञापन में शीघ्र जनता को पेयजल उपलब्ध न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कहा कि 2015 में तत्कालीन विधायक मदन बिष्ट ने छानाभेट समूह पेयजल योजना के लिए राशि स्वीकृति कराई थी। कहा कि कई जगह सार्वजनिक स्टैंडपोस्ट नहीं बनाए गए हैं। जहां बनाए हैं, उनमें पानी नहीं आता है। कहा कि ठेकेदार ने पाइप लाइन भी विभागों के मानकों के आधार पर नहीं दबाए हैं। उन्होंने योजना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल निगम रानीखेत को जल्द पेयजल उपलब्ध कराने को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें