फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडलीखान पेयजल योजना के मुहाने पर अटकी मिली चीड़ की फली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्य पेयजल पाइप लाइन के मुहाने पर चीड़ की फली अटकने से पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई थी।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए उड़लीखान और नागाड़ के जनप्रतिनिधियों ने संबंधित कर्मचारियों के साथ गनाई स्थित मुख्य टंकी की जांच की तो पाया कि टंकी में पर्याप्त पानी होने के बावजूद पाइप में पानी नहीं जा रहा था।
खोलने पर मुख्य पाइप में पिरूल और चीड़ की एक फली भी अटकी मिली। इसलिए जनप्रतिनिधियों ने टंकी के रखरखाव पर सवाल उठाए। बताया कि जर्जर हो चुकी टंकी का एक भाग टूटा है। वहीं से टंकी में कूड़ा आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उड़लीखान के बीडीसी सदस्य प्रेम गिरी, पूर्व प्रधान जीवन नेगी, नागाड़ के प्रधान दिनेश मनराल समेत जल संस्थान के पूरन कैड़ा, चंदन सिंह, भैरव दत्त आदि थे।
इधर जेई बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि पेयजल की सभी टंकियों की शीघ्र की सफाई करवाई जाएगी। जिन टंकियों में ढक्कन जीर्णशीर्ण हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें