चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया के मासी क्षेत्र के गांव सीमा में 10 दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। जिससे गांव की करीब 200 की आबादी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
विभाग से शिकायत कर दी है, मगर हालात जस के तस हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
दरअसल, गांव के लिए दी गई पेयजल लाइन काफी पुरानी है, जो जर्जर हालत में है। कई जगह इस लाइन में लीकेज आ चुके हैं। जिनसे पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन गांव तक नहीं पहुंच रहा।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर सख्त नाराजगी है कि एक तरफ हर घर नल-हर घर जल का नारा बुलंद किया गया है, दूसरी तरफ ग्रामीण पेयजल के लिए मोहताज हैं। गर्मी आते ही गांव में जल संकट काफी बढ़ चुका है।