फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पंपिंग योजना: पेयजल की किल्लत, 60 हजार आबादी को दिक्कत

Mon, 23 Oct 2023 03:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में लगातार तीसरे दिन भी कोसी पंपिंग योजना से जलाशयों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे नगर की 60 हजार की आबादी को समस्याओं का सामनाा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। लगातार तीसरे दिन भी कोसी पंपिंग योजना से जलाशयों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे नगर की 60 हजार की आबादी को समस्याओं का सामनाा करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को नौले-धारों की दौड़ लगाकर अपनी जरूरत को पूरा करना पड़ा। नगर की प्यास बुझाने वाली कोसी पंपिंग योजना से जुड़ी बिजली लाइन में खराबी आने से बीते शुक्रवार को पंपिंग नहीं हो सकी।

शनिवार को भी यूपीसीएल ने खराबी को दूर किया तो पंप हाउस के पैनल में चूहा घुसने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और योजना के पंप बंद रहे। ऐसे में तय समय तक पंपिंग न होने से नगर के जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका और पेयजल आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


रविवार को भी हालात पटरी पर नहीं लौट सके। खत्याड़ी, रानीधारा दुगालखोला, खोल्टा सहित अन्य हिस्सों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई।  ऐसे में लोगों को नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ी। तब जाकर पानी की व्यवस्था हुई। 

बीते चार दिन से नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। हमें नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। यह जल संस्थान की लापरवाही है। - आनंद सिंह कनवाल, खत्याड़ी।

पर्याप्त पानी नहीं मिलना गंभीर है। लंबे समय से हम पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। जल संस्थान को जल्द व्यवस्था में सुधार करना होगा। -प्रेम सिंह कनवाल, खत्याड़ी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें