फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराया

Sun, 23 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी कम होते जा रहा है। इससे जिले के कई गांवों में जबरदस्त पेयजल संकट बना हुआ है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय अपने लिए और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में बर्बाद हो जा रहा है।


गर्मी बढ़ने के कारण विभिन्न पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में पानी कम हो गया है। इससे पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले के नौगांव, बरम, मझाऊं, बाराकोट, थामथोली, सैनोली, दन्योली, कनोली आदि गांवों में लंबे समय से पानी की किल्लत चल रही है। इन दिनों शादी का सीजन भी चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन शादियां हो रही हैं। पेयजल संकट के कारण बारातों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का पूरा दिन परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थिति यह है कि ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप भी नहीं है। एक मात्र नौले और प्राकृतिक जल स्रोत ही लोगों की प्यास बुझाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में और इजाफा हुआ तो भविष्य में जल संकट और गहरा जाएगा।  कनोली निवासी सीएस बिष्ट ने बताया कि नौले में भी पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शादी कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें