फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वालीपोखर क्षेत्र में माओवादी पोस्टर मिलने से हड़कंप

Sun, 23 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
विज्ञापन
माओवादी द्वारा दिवार पर लिखी गई बातें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बग्वालीपोखर क्षेत्र में रविवार की सुबह माओवादी प्रचार सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। प्रचार सामग्री में जगह जगह महिलाओं द्वारा शराब बंदी आंदोलन को पूर्ण समर्थन की बात लिखी गई है। राजस्व पुलिस सुबह से ही क्षेत्र में लोगों से मामले को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। 

गगास नदी से एक किमी दूरी पर कामा गांव को जाने वाले पुल के पास एक खाली भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा  गेरुई मिट्टी से लिखा गया है कि महिला द्वारा शराबबंदी आंदोलन को पूर्ण समर्थन, शराब की दुकानों को आग लगाओ, तस्करों को मारो, शराब नहीं रोजगार दो। बिंता बैंड के पास लोनिवि के बोर्ड पर इसी तरह का पोस्टर चस्पा किया गया है। बग्वालीपोखर बाजार में किताब घर के पास भी पर्चे पोस्टरों में शराबबंदी आंदोलन समर्थन संबंधी पर्चे चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इधर, बिंता-बग्वालीपोखर सड़क पर भी कई पर्चे फेंके मिले हैं। नायब तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने बताया कि राजस्व पुलिस की टीम सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पूछताछ में जुटी हुई है। लेकिन पोस्टर चस्पा कब किए गए और किसने किए इस संबंध में ग्रामीणों को किसी भी तरह की भनक नहीं है।  राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, नवीन चंद्र, सपना लोहनी आदि राजस्व पुलिस ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर इस संबंध में पूछताछ की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें