फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के मौसम में ग्रामीणों के हलक सूखे, एक किमी दूर से ढो रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा-भवानी देवी पंपिग पेयजल योजना में पानी की सप्लाई नहीं होने से बासोट क्षेत्र के दस से अधिक गांवों में दस दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

ठंड के दिनों में पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों के हलक सूख रहे हैं। हालत यह है कि ठंड में भी ग्रामीण एक किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। बच्चों का पूरा दिन पानी ढोने में ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन देकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल योजना के फेस दो बेलखान पंप हाउस के पंपों में खराबी आने से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। इस कारण बासोट, इनोली, सीम, फलसों, चनोली आदि गांवों में पेयजल संकट बना है।
विज्ञापन

हालत यह है कि ठंड के मौसम में भी इनोली के ग्रामीण एक किमी दूर दनपौला स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। इनोली के ग्रामीणों ने एसडीएम से पेयजल व्यवस्था सुचारू होने तक टैंकर से पानी देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान पूजा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, हरीश नाथ, सुरेंद्र नाथ, हरीश सिंह, कृष्णानंद, भूपाल सिंह, ललित सिंह, आशा देवी, लीला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें