फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नव निर्माण समिति अल्मोड़ा की ओर से हवालबाग ब्लॉक के देवलीखान में नाबार्ड के सहयोग से स्वच्छता-साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सफाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र में सफाई भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है। स्वच्छता से न सिर्फ कोरोना बल्कि अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में सभी को सैनिटाइज करते हुए लोगों को मास्क बांटे।
विभिन्न प्रेरक बैनरों और पोस्टरों से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। आयोजकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई भी की। इस मौके पर नव निर्माण समिति के सचिव ललित मोहन जोशी, पशुपालक विभाग से डॉ. करन गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें