फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक टू हिमालया रैली जागेश्वर रवाना

Sun, 13 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉक टू हिमालया संस्था की ओर से निकली साइकिल रैली अल्मोड़ा से जागेश्वर को रवाना हुई। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने रैली में शामिल यात्रियों को लक्ष्मेश्वर में झंडी दिखाकर विदा किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। व्यापक प्रचार, प्रसार से देश-विदेश के पर्यटकों के क्षेत्र में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


 पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, प्रचार को गंभीर है। हाल में ही जागेश्वर में योग महोत्सव, राज्योत्सव के जरिए अच्छी पहल हुई है। गर्मी से सीजन में जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन साइकिलिंग का आयोजन होगा।

तिवारी ने वॉक टू हिमालया संस्था के प्रयासों की सराहना की। कांग्रेस के प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, संस्था के निदेशक सिद्धार्थ भंडारी आदि मौजूद थे। रैली में विशाखापटनम, मुंबई, पुणे, जयपुर, दिल्ली, उत्तराखंड राज्य के 26 साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


सोमेश्वर से शुरू हुई यात्रा का समापन भीमताल में होगा। इस दौरान यात्री 230 किमी का सफर तय करेंगे। रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें