फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट की तरफ आ रही वैगनआर धनगड़ी नाले में बही

Mon, 24 Sep 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नाले के उफान पर आने से जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 तीन दिन से हो रही बारिश से  कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले रामनगर-मोहान मोटर मार्ग पर धनगड़ी और मोहान के नाले उफान पर हैं। सोमवार की सुबह करीब सात बजे रामनगर से सल्ट की तरफ आ रही एक वैैगनआर कार धनगड़ी नाले के तेज बहाव में बहकर नाले में घुस गई। इसमें चार शिक्षक सवार थे। आसपास के लोगों ने कार को नाले से बाहर निकाला। जिससे कार सवार शिक्षकों की जान बच सकी। कार के नाले में फंसने से मार्ग पर करीब छह घंटे जाम लगा रहा। जिससे क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक, बैंक, डिग्री कालेज, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी दिन के तीन बजे कार्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन


 सोमवार को रामनगर से शिक्षकों की वैगनआर कार स्याल्दे की ओर आ रही थी। सुबह करीब सात बजे धनगड़ी नाले को पार करते वक्त कार नाले के तेज बहाव में 30 मीटर बहकर नाले में जा घुसी। वाहन में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय लोगों ने नाले में घुसी वैगनआर को बाहर निकाला। जिससे कार सवार चार शिक्षकों की जान बच सकी। रामनगर-मोहान मोटर मार्ग में करीब छह घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक बजे जाम खुल गया। जाम में शिक्षकों और अन्य सरकारी विभागों, बैंक के कर्मचारियों के वाहन फंसे रहे। जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने बताया कि जीआईसी हिनौला में चार शिक्षकों ने विद्यालय में पहले से ही अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लगा रखा था। उन्होंने इस बारे जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें