फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 से 23 सितंबर तक हुई अठारहवीं उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलरों का शानदार प्रदर्शन रहा। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं। शटलर नमन गुप्ता, आराध्य प्रताप सिंह, गायत्री रावत, वर्तिका सिंह का चयन नेशनल मिनी जूनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर तक कडुप्पा आंध्र प्रदेश में होगी।
विज्ञापन


गायत्री रावत ने अंडर-10 एकल में स्वर्ण, युगल और अंडर-13 एकल में रजत पदक, नमन गुप्ता ने अंडर-13 युगल में स्वर्ण, आराध्य प्रताप सिंह ने अंडर-13 युगल में स्वर्ण, अंडर-13 सिंगल में कांस्य, वर्तिका सिंह ने अंडर-13 युगल में स्वर्ण, अंडर 15 युगल में रजत, अंडर-13 एकल में कांस्य, अंडर-15 सिंगल में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

शताक्सी सिंह ने अंडर-10 युगल में रजत, सिद्धार्थ रावत ने अंडर-13 एकल में कांस्य, अद्धयांत सिंह ने अंडर-10 युगल में कांस्य, दिव्यांकर सिंह को अंडर-10 युगल में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, डीके सेन, प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, स्मृति नगरकोटी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें