फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल रानीखेत की नगर कार्यकारिणी भंग, शीघ्र होंगे चुनाव

विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर व्यापार मंडल रानीखेत की नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि फरवरी, मार्च तक नई कार्यकारिणी बन जाएगी। भतरौंजखान और मासी में भी नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। नए चुनाव तक पुरानी कार्यकारिणी तदर्थ रूप से कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

यहां हुई जिला व्यापार संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रानीखेत, मासी और भतरौंजखान की व्यापार मंडल इकाइयों का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा हो चुका है, कोरोना के चलते पहले ही चुनाव हो जाने चाहिए थे, लेकिन अब इन्हें तत्काल भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही चुनाव समिति का गठन कर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव समिति सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके बाद चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चिलियानौला में व्यापार संघ के गठन के लिए सदस्यता फार्म बांट दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि चिलियानौला में चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। नगर के सभी वर्तमान, निवर्तमान पदाधिकारियों, चुनाव समिति को साथ में लेकर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष कराया जाएगा। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री गिरीश वैला, जिला सचिव मनोज पांडे, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि थे।
चुनाव बाद होगा जिला सम्मेलन
रानीखेत। रानीखेत, मासी, भतरौंजखान में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वृहद व्यापार मंडल का वृहद जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें