फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला व्यापार मंडल का निर्विरोध गठन, कमलेश बोरा बने अध्यक्ष

विज्ञापन
चिलियानौला में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते जिलाध्यक्ष मोहन नेगी। संवा? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगरपालिका चिलियानौला कस्बे के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन कर लिया है। यहां 11 जनवरी को चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन व्यापारियों ने बैठक कर आम सहमति बनाते हुए पहली कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित करने का फैसला ले लिया। कार्यकारिणी में कमलेश बोरा अध्यक्ष और ललित मेहरा महामंत्री चुने गए। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदानकर व्यापारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

चिलियानौला कस्बे में पहली बार व्यापार मंडल का गठन हुआ है। चुनाव समिति ने इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया। कई दौर की बैठकों में चुनाव की तैयारी की गई। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में पूर्व में चुनाव की घोषणा हुई। इसमें 11 जनवरी को मतदान प्रस्तावित था लेकिन इससे पहले ही व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध कर लिया। इसमें कमलेश अध्यक्ष, प्रकाश कुवार्बी उपाध्यक्ष, दीप चंद्राकर महिला उपाध्यक्ष, ललित महामंत्री, हिमांशु अधिकारी उपसचिव, पंकज भंडारी कोषाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ व्यवसायी पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी, नगर पालिका मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी संरक्षक बनाए गए। जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। तय हुआ कि शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र होगा। नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया। वहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पालिका सभासद नवल पांडेय, रोहित शर्मा, कामरान कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें