अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के कुछ सदस्यों ने अपना अलग संगठन बना लिया। इससे शहर में व्यापारी सियासत गर्मा गई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई ने यहां एक होटल में बैठक कर संगठन के कुछ सदस्यों ने अलग व्यापार मंडल बनाने पर नाराजगी जताई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अलग व्यापार मंडल बनाने पर सर्वसम्मति से नियमावली के तहत मनोज वर्मा, यूसुफ तिवारी, दीपेश जोशी की सदस्यता छह साल के लिए निष्कासित कर दी है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन तोड़ना और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। संगठन की मजबूती के लिए के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है। प्रदेश में 367 इकाईयां संगठन की संचालित की जा रही है। व्यापारी वर्ग की हर स्तर की समस्याओं को संगठन उठाता रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि संगठन हर स्तर पर व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज साह ने कहा कि अल्मोड़ा में सन 1985 से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संचालित है। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि नगर व्यापार मंडल नगर के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। बैठक में नगर और ग्रामीण इकाई सहित जिले में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट ने संचालन किया। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कमल गुप्ता, मुमताज हुसैन, त्रिलोचन जोशी, दीप चंद्र जोशी, दिनेश मठपाल, प्रताप कनवाल, शरद अग्रवाल, सुमित सोनकर, मनोज सनवाल, संजीव गुप्ता, कमल बिष्ट, मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महामंत्री मयंक बिष्ट, राकेश तिवारी आदि थे।