चारअल्मोड़ा। जिले में बुधवार को कोरोना के चार और कोरोना मरीज आए हैं। इनमें नायब तहसीलदार, डॉक्टर और एक बैंक प्रबंधक है, जबकि एक उसी बैंक मैनेजर की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के साथ अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 224 हो गई है। जिसमें 200 स्वस्थ्य और अब भी 21 एक्टिव केस है। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें अल्मोड़ा के एक निजी बैंक प्रबंधक और उसकी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटी पिछले दिनों बरेली से वापस लौटे थे। वहीं सल्ट में एक डॉक्टर और एक नायब तहसीलदार में कोरोना की पुष्टि हुई है। नायब तहसीलदार और डॉक्टर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री का अभी पता नहीं चल पाया है। चारों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की खोज की जा रही है। इन नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 224 पहुंच गई है। इनमें से 200 मरीज घर लौट चुके हैं। जबकि दो की पूर्व में मौत और 21 केस अब भी एक्टिव हैं।