अल्मोड़ा। हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) के श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर आठवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। श्रमिकों ने काम में ब्रेक लगाए जाने के विरोध में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्थान लंबे समय से कार्यरत है, लेकिन काम में ब्रेक लगाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। श्रमिकों ने मांग की कि बिना ब्रेक के लगातार काम दिया जाए। इस आंदोलन में किशोर साह, कैलाश साह, दिनेश नयाल, कृष्णा सिंह, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद