फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होली गायन एवं स्वांग प्रदर्शन में नैनीताल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फागोत्सव प्रतियोगिता में रानीखेत द्वितीय, अल्मोड़ा तृतीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक समिति रानीखेत की ओर से आयोजित महिलाओं की होली गायन एवं स्वांग प्रतियोगिता में नैनी महिला जागृति संस्था, नैनीताल की टीम प्रथम रही। कैंट टीचर्स ग्रुप, रानीखेत द्वितीय और अल्मोड़ा की महिला ग्रुप स्यूनराकोट तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में महिलाओं ने होली गायन और स्वांग की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के संगीत शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला और रंगकर्मी कैलाश पांडे ने विजेता टीमों को क्रमशः 10 हजार, पांच हजार और 2,500 रुपये के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती, शिव मंदिर समिति के महासचिव अतुल अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन दीपक पंत ने किया।

फोटो: 10एएलएम 3पी: रानीखेत में फागोत्सव की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित होती टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें