फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए वीपीकेएस के प्रयास सराहनीय: पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देश पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा हैै। पखवाड़े के तहत संस्थान के अल्मोड़ा परिसर में स्वच्छता गोष्ठी और सफाई अभियान चलाया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कि कहा कि स्थापना से ही संस्थान स्वच्छता के लिए जाना जाता है। संस्थान द्वारा शहर में चलने वाले सफाई अभियान में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीपीकेएस संस्थान स्वच्छता के क्षेत्र में अल्मोड़ा स्थित कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संस्थान के संस्थापक प्रो. बोसी सेन के समय से ही वीपीकेएस स्वच्छता के लिए जाना जाता रहा है।
विवेकानंद पुरी वार्ड के सभासद हेम चंद्र तिवारी ने भी संस्थान के प्रयासों को सराहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने कहा कि संस्थान क्षेत्र और वार्ड को स्वच्छ रखने में निरंतर सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के संस्कार बच्चों में शुरू से ही डालें। वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल ने कहा कि मानव को शारीरिक, विचार और भाव की शुद्धता सदैव बनाए रखनी चाहिए। संचालन करते हुए डॉ. जेके बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

स्वच्छता के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कांत मिश्रा ने बताया कि संस्थान द्वारा 16 से 31 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अल्मोड़ा और हवालबाग प्रक्षेत्र में संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अंगीकृत गांवों में स्वच्छता अभियान, गोष्ठी, विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें