फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म, जाति के बजाए काम के आधार पर वोट दें ग्रामीण: करन

विज्ञापन
शिशुवा गांव में बहुउद्देशीय शिविर में भाग लेते विधायक और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिशुवा में बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने धर्म, जाति के आधार पर नहीं वरन काम के आधार पर वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से जन समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने को कहा। शिविर में कई विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज हुईं। विधायक ने उंणी, इजरूवा, कोरड़ तोक को सड़क से जोड़ने और देवी मंदिर के निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक करन माहरा ने भरोसा दिलाया कि पन्याली गधेरे से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि नैनीताल जिले की सीमा से लगे ताड़ीखेत के 16 गांवों को वर्धों पेयजल पंपिंग योजना से जोड़ा गया है। शिशवा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए अपनी निधि से दो लाख की धनराशि देने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल ने भी पेयजल योजना के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। जर्जर विद्युत पोल बदलने, पीएनबी जालीखान में शाखा प्रबंधक की तैनाती, बैंक नेटवर्किंग मजबूत किए जाने सहित तमाम समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया।
होप संस्था के निदेशक प्रकाश जोशी ने स्वजल की डीपीआर बनाए जाने के बावजूद पैसा नहीं आने पर गहरी नाराजगी जताई। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में श्रम कार्ड के लिए 50, राशन कार्ड के लिए 12, वृद्धावस्था के लिए पांच, विधवा पेंशन के लिए एक आवेदन पत्र भी भरे गए। दो विकलांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए। संचालन खुशाल नेगी, नवीन मेहरा और रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, ग्राम प्रधान अनीता बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, बिशन टनवाल, आनंद बुधानी, भगवत नेगी, मंजू मेहता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें