फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी उपाध्यक्ष के लिए मतदान 16 को

Mon, 09 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद चुनाव के बाद छावनी परिषद की पहली बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पद पर सभासद 16 मार्च को मतदान करेंगे। बैठक में जहां पूर्व के रुके हुए कार्यों को पुन: शुरू कराने की मांग उठाई गई। वहीं यह भी तय हुआ कि इसी वित्तीय वर्ष में 48 लाख रुपए की लागत से नगर में छोटी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। सभासदों ने कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस योजना बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


 कैंट निदेशालय ने अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कारण बोर्ड की पहली बैठक में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। 16 मार्च को सभासद इस पद के लिए मतदान करेंगे। बैठक में सभासदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाई। वरिष्ठ सभासद मोहन नेगी ने कहा कि वार्डों में गत वर्ष स्वीकृत कई कार्य अधूरे हैं। इनका निर्माण प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। सभासद संजय पंत ने कुंपुर लालकुर्ती के लोगों को सीवरेज समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कूड़ेदान की संख्या बढ़ाने, नगर में घूम रहे विक्षिप्तों को जिला प्रशासन के माध्यम से अन्यत्र भेजने को कहा गया। बैठक में सीईओ प्रमोद कुमार, एडीएम प्रकाश चंद्र, कर्नल चंद्रकांत शर्मा सहित सभासद मोहन नेगी, भुवन आर्य, संजय पंत, अर्चना पाठक, विनोद चंद्र, बिंदु रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें