बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सामाजिक कार्यकर्ता डा. प्रमोद नैनवाल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां नगर से सटे खनियां गांव में जय गोलू वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें बग्वालीपोखर की टीम को हराकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला चिलियानौला की टीम ने जीता।
इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद ने नैनवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेलों के माध्यम से जहां युवाओं का शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ी दुर्व्यसनों से भी दूर रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना की। कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवर सकता है। वह भी खेलकूद के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। चिलियानौला की टीम ने बग्वालीपोखर को 25-22, 25-15 अंकों से मात दी। आयोजक निखिल बिष्ट और मानस बिष्ट ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, दीप पांडे, अनंत भैसोड़ा, मोहित चंद्रा आदि रहे।