होली एंजिल पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता होली एंजिल की टीम ने जीत ली। होली एंजिल की टीम ने महर्षि विद्या मंदिर को 3-0 से पराजित किया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में होली एंजिल ए ने बीयरशिवा की टीम को 15-6,15-12 से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में महर्षि विद्या मंदिर की टीम ने होली एंजिल बी को 15-9,15-13 से हराया। बालिकाओं की प्रतियोगिता के फाइनल में जीजीआईसी की टीम ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को 25-16, 25-10 से हराया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, निदेशक दीवान सिंह बिष्ट ने विजेता, उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कार बांटे। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताई। इस मौके पर मुख्य कोच एमएम भट्ट, कुलदीप खोलिया, सोनू बिष्ट, प्रदीप जोशी, मोहित बोरा, भगवत बिष्ट, सौरभ रावत आदि मौजूद थे।