राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया है। दुर्गा आर्या व्यक्तिगत चैंपियन रहीं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। मुख्य अतिथि बोरा ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल भी महत्वपूर्ण हैं।
छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी खेलों में भागीदारी कर अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। ब्लॉक प्रमुख ने महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा की।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. निर्मला जोशी ने सभी का आभार जताया। डॉ. हरीश चंद्र जोशी, बरखा रौतेला ने संचालन किया। वहां डॉ. बलदेव राम, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. उदय कुमार, अंशुमन साह, पंकज नयाल, राकेश बिष्ट, मीना नेगी, कमल भंडारी, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।