शैक्षिक भ्रमण पर निकली राजकीय कन्या इंटर कालेज भिकियासैंण की छात्राएं।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज भिकियासैंण के छात्राओं के दल ने उद्योगों तथा प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित रानी झील,गोल्फ मैदान, सोमनाथ मैदान आदि इलाकों का शैक्षिक भ्रमण किया। साथ ही इन स्थलों के बारे में जानकारियां हासिल की।
इस दौरान भ्रमण में शामिल शिक्षिकाओं ने छात्राओं से स्वच्छता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने से दूसरे लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस मौके पर गीता तड़ागी, दीप्ति जोशी, हिमानी, शीतल आर्या आदि मौजूद थे। ब्यूरो