फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने लिया व्यसन मुक्त समाज निर्माण का संकल्प

विज्ञापन
जीआईसी झिमार सल्ट में नशा नहीं करने और व्यसन मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस की ओर से राजकीय इंटर कालेज झिमार सल्ट में नशा मुक्त गोष्ठी और संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जीवन में कभी भी नशा नहीं करने और व्यसन मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक शैलेश मटियानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ समय होता है। वर्तमान में छात्रों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति अत्यधिक चिंताजनक है। समय रहते इसको रोका गया तो समाज का बहुत बड़ा नुकसान होगा। कहा कि संस्था अब तक 250 से अधिक विद्यालयों के लगभग 90 हजार बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प दिला चुकी है। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि बच्चे समाज की आत्मा है। उन्हें नशाखोरी जैसी बुरी आदतों से बचाकर ही भविष्य के अच्छे समाज और उन्नत राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। संचालन राजेश तोमर ने किया। इस अवसर पर कुबेर सिंह कड़ाकोटी, अशोक कुमार, गणेश दत्त पपनै, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह, हंसी कड़ाकोटी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें