फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विमला, हर्षित ने मारी बाजी 

Fri, 31 Aug 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय इंटर कालेज जसकोट में संस्कृत भाषा दिवस पर हुई प्रतियोगिताओं में  विमला, हर्षित मनराल, मीना सांगा, गुड्डी आर्या, भरत कुमार ने बाजी मारी। 

इसके अंतर्गत हुई भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में विमला, रश्मि, तनुजा, कनिष्ठ वर्ग में हर्षित मनराल, सरोज, दीपिका, ग्रीटिंग कार्ड में मीना सांगा, तनुजा कनवाल, काजल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।  सुलेख प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में गुड्डी आर्या, मनोज सिंह रावत, सचिन लटवाल, कनिष्ठ वर्ग में भरत कुमार, राहुल बिष्ट, दीक्षा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग के समूह नृत्य में कक्षा ग्यारह और कनिष्ठ वर्ग में कक्षा दस के बच्चे प्रथम रहे। इससे पहले शोभा यात्रा भी निकाली गई। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह बिष्ट थे। अध्यक्षता संयोजक प्रधानाचार्य डा. गिरीश चंद्र तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर सह संयोजक अनीता धामी, देवेंद्र प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष दीवान सिंह कार्की, शिवराज सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, पान सिंह मनराल, जय प्रकाश आर्या, मोहन चंद्र पंत, प्रमोद तिवारी आदि ने विचार रखे। उधर राजकीय हाईस्कूल बल्टा में संस्कृत सुलेख स्पर्धा में शालिनी, कोमल, ज्योति, सूक्ति लेखन में कमल, ज्योति, दिव्या, भाषण पत्र लेखन में शालिनी, रवीना, पवन टम्टा, संस्कृत श्लोकोच्चारण में दीपांशु, ज्योति, साहिल प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में शालिनी और कोलम पहले,  साहिल और दीपांशु दूसरे, एकल गान में कोमल प्रथम, ज्योति द्वितीय, रवीना तृतीय रहे। समूह गान में शालिनी और साथियों ने प्रथम, साहिल और साथियों ने द्वितीय स्थान पाया। संचालन में प्रधानाचार्य यशवंत सिंह ढौंडियाल, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, बृजराज सिंह, तनुजा पांडे, रुपा भंडारी, दिंगबर फुलोरिया आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें