फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में निर्मल कार्की ने मारी बाजी

Thu, 30 Aug 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में विधायक भौर्याल के साथ अव्वल प्रतिभाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून की ओर से यहां आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का रंगारंग समापन हो गया है। संगोष्ठी का विषय औद्योगिक क्रांति 4.0 क्या हम तैयार तैयार हैं। इस प्रतियोगिता में राइंका स्यालीधार (अल्मोड़ा) के निर्मल कार्की पहले स्थान पर रहे । 
विज्ञापन


विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी में राबाइंका ज्वालापुर हरिद्वार अंजलि बंगारी द्वितीय और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण चमोली की सपना तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।  उन्होंने मिसाइल मैन दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बताया कि बच्चों में अपार प्रतिभा होती है। उसे निखार कर आगे आने की आवश्यकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां एससीईआरटी के उप निदेशक राय सिंह रावत, राज्य विज्ञान समन्वयक वीसी गुप्ता, डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. बृजेेंद्र जोशी,  प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, धीरेंद्र रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. प्रकाश जोशी, अतुल लोहुमी, नीरज जोशी, अनु सिंह, राकेश सिंह नेगी, आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें