फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से खिन्न ग्रामीणों ने स्वयं ही शुरू किया सड़क निर्माण

विज्ञापन
गुमटी गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य में लगे ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सरकार द्वारा सड़क नहीं बनाने से खिन्न स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत गुमटी के ग्रामीणों ने स्वयं सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और गांव को यातायात से जोड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण पिछले दो साल से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग बार-बार स्थानीय विधायक से कर रहे थे। पर सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों ने बैठक कर गांव को स्वयं ही रोड से जोड़ने का निर्णय लिया। मंगलवार से ही ग्रामीणों ने खुद ही गुमटी गांव तक ढाई किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
ग्रामीण दीपक असवाल ने बताया कि दो साल से जनता विधायक से बार-बार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रही थी पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ। जिसके चलते ग्रामीणों ने स्वयं ही गांव तक सड़क पहुंचाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का भी ऐलान किया है और पूरा गांव आगामी विधानसभा में चुनाव का बहिष्कार भी करेगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं, पूरा गांव अगले चुनाव का बहिष्कार करेगा, हम हैं आत्मनिर्भर, रोड खुद खोदेंगे, हमें सरकार से नहीं अब कोई उम्मीद, खुद पर भरोसा है नारे लिखे पोस्टर लेकर आए थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक ने अब भी उनकी कोई मदद नहीं की तो उनका गांव में आवागमन हमेशा के लिए पूर्ण प्रतिबंधित कर देंगे। सड़क निर्माण कार्य में दीपक असवाल, सुरेंद्र सिंह असवाल, ललित सिंह, हीरा सिंह, देव सिंह, प्रताप राम, गिरीश चंद, नवीन सिंह ,हिमांश, संगीता देवी, चंपा देवी, पुष्पा देवी, नवीन असवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें