अल्मोड़ा के एक बैंक में लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। तीन दिन के लगातार अवकाश के बाद चौथे दिन मंगलवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। बैक खुलने के बाद सुबह से ही ग्राहक बैंक पहुंचने लगे थे। बैंक के विभिन्न काउंटरों में ग्राहक अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। बैंकों में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल गए। बैंक में पास बुक में इंट्री कराने, पैसे जमा करने, चेक जमा करने समेत विभिन्न कार्यों के लिए ग्राहकों की कतार लगी रही। एटीएमों में भी ग्राहकों की भीड़ रही।