फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के एक दर्जन से भी अधिक गांवों में तेंदुओं के आतंक से जनता परेशान है। लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन सौंपकर तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सल्ट विकासखंड के मुनड़ा, भ्याड़ी, तल्ला जसपुर, बरहलिया ,रणथमल, रगड़गाड़, डहला, पीपलटनोला आदि गांवों में बीते एक माह से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अभी तक इन गांवों में कई लोगों की बकरी, बैल, भैंस, गाय आदि को शिकार बना चुका है। शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुओं की संख्या एक से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि आदमखोर होने से पहले ही वन विभाग को तेंदुए को पकड़ लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव अमित रावत, सूरज सिंह, दरबान सिंह, सुशीला गोयल, देवकी रावत, वीरेन्द्र सिंह मोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें