गुरड़ाबांज में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में प्राचार्य का पद नहीं भरे जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका और जिलाधिकारी, उच्च शिक्षा निदेशक और कुलपति को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से प्राचार्य का पद खाली है। जिससे पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 21 अक्तूबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी महाविद्यालय में आने पर ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने दस दिन में प्राचार्य की नियुक्त समेत अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। बाद में छात्रों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर छात्र-छात्राओं को क्रीड़ा सामग्री उपलब्ध कराने, महाविद्यालय में पेयजल की उचित व्यवस्था करने, खेल मैदान बनाने, पुस्तकालय में प्रत्येक विषय की पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष रोशन लाल टम्टा, सचिव मनोज सिंह सहित कई छात्र मौजूद थे।
स्