फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर धरना दिया, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा के जैंती तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। नौ माह पूर्व संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज नया संग्रौली के ग्रामीणों ने बुधवार को जैंती बाजार में जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर बेमियादी धरना, प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में बताया गया कि गोधन राम (22) पुत्र मदन राम निवासी नया संग्रौली 24 फरवरी को अपने ससुराल काभड़ी में संदिग्ध हालत में मृत मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोधन राम के जहर खाने से मौत होने का कारण सामने आया। इस आधार पर गोधन के पिता मदन राम ने जैंती चौकी में मृतक की पत्नी नीमा देवी, पत्नी का भाई गोविंद राम, बड़ी बहन शोभा देवी, भाभी प्रेमा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। जैंती चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने विवेचना के बाद 20 अगस्त को गोधन की पत्नी नीमा देवी को गिरफ्तार किया लेकिन अन्य नामजद आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया। नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नया संग्रौली के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। उन्होंने तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इनमें पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पंत, मृतक के पिता मदन राम, भीम राम, गोधन राम, श्याम लाल, दीप जोशी, लोकमणि भट्ट, देव राम, विशन राम, देव राम, षष्टीदत्त जोशी, शंकर दत्त जोशी, कैलाश जोशी, हरीश भट्ट, राम भट्ट, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें