फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज द्वाराहाट के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
ीजी कालेज द्वाराहाट का निर्माणाधीन भवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत फेज दो में चयनित राजकीय डिग्री कॉलेज का अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। सरकार ने दूसरी किस्त के तहत 49.78 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

रूसा के दूसरे चरण में चयनित द्वाराहाट डिग्री कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, फर्नीचर, लाइब्रेरी, उपकरण सहित कॉलेज के पुराने भवन के पुनर्निर्माण के लिए दो करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा गया था। इसके तहत पहली किस्त के रूप में एक करोड़ की राशि मिल गई है। इसकी कार्यदायी संस्था मंडी परिषद हल्द्वानी है। कॉलेज में तीन मंजिला भवन बनना है। इसके दो मंजिले में विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और तीसरी मंजिल में गेस्ट हाउस बनना है। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने बताया कि, दो करोड़ के इस प्रोजेक्ट की पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपया पहले आ चुका है। इससे करीब 60 प्रतिशत काम हो चुका है। अब दूसरी किस्त के रूप में 49.78 लाख रुपये मिलने से अधूरे कार्यों के निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें