फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर ग्रामीणों का झिमार में धरना शुरू

Wed, 25 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क के लि धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 झिमार-तल्ला बिरल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का तहसील सल्ट के झिमार बाजार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच सितंबर 2015 के शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरक राम के नाम पर सड़क बनाने की घोषणा की थी। सड़क के लिए 28 लाख रुपये की टोकन मनी भी स्वीकृत हो गई थी। टोकन मनी जारी होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरक राम के पैतृक गांव तल्ला बिरल को मोटर मार्ग से नहीं जोड़कर उनकी उपेक्षा कर रही है।

सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार और प्रसव पीड़ित महिलाओं को डोली में पांच किमी पैदल चलकर सड़क तक लाते हैं। कई बार गंभीर रोगी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। धरने पर कनिष्ठ उप प्रमुख अनीता भट्ट, प्रधान कुंदन सिंह बंगाली, प्रेमचंद, पूरन राम, कल्याण सिंह, जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार, उत्तम सिंह, पुष्कर शर्मा, बाला दत्त शर्मा, उमेश कांडपाल, श्यामसुंदर, गोपाल सिंह, गिरीश चंद्र, कांचुली देवी, परी देवी, देबुली देवी, हरी देवी, मोहनी देवी, भगत सिंह आदि बैठे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें