फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट विकासखंड के कई गांवों में पानी को तरसे लोग

Wed, 25 Apr 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हैंडपंप ठीक करने में जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।  

विज्ञापन


सल्ट ब्लॉक के कुन्हील, नपटुवा, शशिखाल, प्रेमनगर, पोखरी, देवायल, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, हिनौला, कालीगांव, करगेत, रिकवासी आदि गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है।

प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इधर प्रेमनगर में स्थित एक मात्र हैंडपंप पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है। इस कारण पेयजल समस्या और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की सूचना जल संस्थान को दी, लेकिन वहां से कोई इसे ठीक करने नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण खुद ही हैंडपंप को ठीक करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें