फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुंजा, कनखल के ग्रामीणों की दो टूक- सड़क बनेगी तो देंगे वोट

Sun, 20 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कुंजा और कनखल के ग्रामीण। स्वयं 
विज्ञापन
अल्मोड़ा/धौलछीना। कुंजा और कनखल के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव से पहले ही अपना फैसला सुना दिया है। गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए मतदान के पूर्ण बहिष्कार करने का एलान कर दिया। भैंसियाछाना विकासखंड के इन गांवों में राज्य गठन के दो दशक बाद भी विकास का पहिया नहीं घूमा है।
विज्ञापन




कुंजा और कनखल में लगभग पांच सौ की आबादी सड़क का हक मांगते थक चुकी है। यहां से कई छोटे-बड़े नेता चुनाव लड़कर सियासत के गलियारों में चमके लेकिन इस इलाके की तकदीर नहीं चमक सकी। गांव के लोगों का दर्द है कि सड़क नहीं होने से उनको पांच किमी खड़ी चढ़ाई तय कर खैरोला जाना पड़ता है। बरसात और कड़कती ठंड के मौसम में इतनी दूरी तय करने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को डोली में अस्पताल ले जाना आसान नहीं है।

रविवार को गांव में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुंजा और कनखल गांवों के लोगों के साथ विकास के नाम पर छलावा हुआ है। चुनाव में हर बार गांव को सड़क से जोड़ने के वादे किए जाते हैं लेकिन मतदान के बाद ये ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। उनका कहना है कि गांव तक सड़क बनेगी तो ही वे लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश कार्की, मुकेश कार्की, कृपाल कार्की, प्रताप कार्की, देवेंद्र सिंह, डिगर सिंह, सुजान सिंह, भूपेंद्र सिंह, किशन सिंह, भागुली देवी, धनूली देवी, रेवती देवी, सुमन कार्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें