भतरौंजखान/मौलेखाल (अल्मोड़ा)। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने रविवार को पंचायत चुनाव के लिए सल्ट थाने में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत चुनाव में पुलिस कर्मियों से सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
भतरौंजखान थाने में हुई बैठक में एसएसपी ने चेकिंग अभियान तेज कर शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच की। इस दौरान संडे संकल्प अभियान के तहत जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ भोजन का आनंद लिया।
बैठक में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद और थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ और चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने पंचायत चुनावों की तैयारियों की जानकारी दी।