फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए लालूरी में ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भगोती-लालूरी-टिम्टा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से गुस्साए लालूरी के ग्रामीणों ने गांव में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व हुई बैठक में सड़क का निर्माण यथाशीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। लंबी प्रतिक्षा के बावजूद प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली भगोती-लालूरी-कनोली- टिम्टा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस योजना से जुड़े कतिपय गावों के
विज्ञापन


ग्रामीण आज भी खड़ी चढ़ाई चढते हुए करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। कई बार तो मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।परेशान ग्रामीणों ने लंबे इंतजार के बावजूद सड़क न बनने के विरोध में गांव में ही एकत्रित होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में हुई बैठक में शीघ्र कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। 

प्रदर्शन करने वालों में प्रधान गीता देवी, घनश्याम नेगी, हरिकृष्ण शर्मा, नंदाबल्लभ, दुर्गासिंह, मृदुल शर्मा, डीएन पांडे, गिरीश कांडपाल, विपिन शर्मा, चित्रा नेगी, जीवंती देवी, विमला देवी, राधा, रेखा, बवीता, पूरन वैल, देवेंद्र सिंह, आनंद भंडारी, सुंदर सिंह, प्रकाश पालीवाल, कमल किशोर, दानसिंह व गोपालसिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें