फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भनोली तहसील मुख्यालय में दिया धरना

Thu, 20 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/दन्यां (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलादेवी ब्लाक के काश्तकारों ने जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर आज भनोली तहसील मुख्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सुअरों के झुंडों ने खेती चौपट कर दी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सुअरों को मारने के आदेश जारी किए जाएं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

किसान संगठन धौलादेवी और प्रधानों के नेतृत्व मे काफी संख्या में काश्तकार तहसील मुख्यालय में जमा हुए। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सुअरों का आतंक है, सुअर खेती चौपट कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


 क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुआवजा देने की प्रक्रिया के सरलीकरण करने, सुअरों को तत्काल मौके पर ही मारने के आदेश जारी करने, सूखा राहत की राशि को तत्काल प्रभावित काश्तकारों को देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुअरों के आतंक से काश्तकार खेती से विमुख हो रहे हैं। उनके सम्मुख रोजी-रोटी का संकट हो गया है। सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई गांवों में सूखा राहत के चेक काश्तकारों को वितरित नहीं किए गए हैं। इस पर नाराजगी जताई गई।

 प्रदर्शन में प्रधान किशोर जोशी, मोहन नाथ, देवकी देवी, खीमराम, किसान संगठन के शिवदत्त पांडे सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें