फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजेपुर घगलोड़ी ग्राम पंचायतों में पिछले लंबे समय से पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि पानी का अनियमित वितरण हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने द्वाराहाट पहुंचकर जल संस्थान कार्यालय पर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 विजयपुर की प्रधान हेमा रौतेला, घगलोड़ी प्रधान हंसी देवी के नेतृत्व में विजयपुर और घगलोड़ी के ग्रामीण कमलघाट स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है। अनियमित वितरण के कारण अधिकांश ग्रामीण पेयजल से वंचित रह जाते हैं। पूर्व में कई बार जल संस्थान को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

संस्थान के अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पेयजल योजना के स्रोतों पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। पूर्व में कई बार संस्थान में मौखिक और लिखित शिकायत तक दर्ज कराई गई, लेकिन जब कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन का कदम उठाना पड़ रहा है। यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर तारा देवी, कौशल्या देवी, मंजूद देवी, हंसी देवी, जानकी देवी, चंपा रौतेला, गंगा रौतेला, गीता देवी, मंजू देवी, जानकी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मण सिंह रौतेला, श्याम सिंह, दान सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश रौतेला, पूर्व प्रधान देव राम, भुवन चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें