फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निष्पक्ष कराने को जिम्मेदारी से करें दायित्वों का निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारी जिम्मेदारी से दायित्वों का निर्वहन करें। डीएम विकास भवन में पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें। उसी के अनुसार कार्रवाई करें। प्रशिक्षण में बताई गई बातों का ध्यान रखें। पीठासीन अधिकारी डाटा डायरी का अध्ययन कर उसी के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे। मतदान में प्रयोग होने वाली वस्तुओं और अन्य सामग्री को अच्छी तक चैक कर लें। निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हो इसके लिए पूर्व में ही मतदेय स्थल पर जाकर निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ मयूर दीक्षित, निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, विवेक राय, रजा अब्बास, गौरव चटवाल ने निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता नरेश कुमार ने सामान्य और आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी एमएस पाठक ने मतपेटियों को खोलने और मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर एडीएम केएस टोलिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह नगरकोटी के अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें