फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का एलान 

Sat, 24 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत 2004 में स्वीकृत 12 किमी लोधिया-चौमू मोटर मार्ग को बनाने के लिए 12 साल भी कम पड़ गए। अब तक यह मोटर मार्ग सिर्फ छह किमी ही बन सका है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन


चौमू के प्रधान दान सिंह पवार ने बताया कि 2004 में 12 किमी लोधिया-चौमू मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। अब तक सड़क सिर्फ छह किमी ही बन सकी है। सड़क का काम लंबे समय से अधूरा पडा है। सड़क नहीं बनने के कारण चौमू, फलसीमा, गंगापानी, कुन्यूड़ा, सैजकोट, लाट, देवली आदि गांवों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आज भी नजदीकी स्टेशन पहुंचने के लिए छह किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण कई बार गंभीर रोगी को डोली में लाते है, लेकिन सड़क में पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ देते हैं।

इधर ग्रामीणों की बैठक में सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं होने पर 2017 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधान दान सिंह पवार, उप प्रधान बहादुर सिंह, सरस्वती देवी, भावना देवी, सुरेश सिंह, प्रताप राम, पूरन राम, त्रिलोक सिंह, दिवान सिंह रवार, पप्पू आर्या, महेश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें