फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर, कामा और कुलसीबी ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
द्वाराहाट में खेल महाकुंभ के तहत फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ के तहत कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। फुटबाल की अंडर 14 बालक वर्ग में विजयपुर पहले, कामा दूसरे तथा कुलसीबी तीसरे स्थान पर रहा। बीईओ डीएल आर्या ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन हाल में आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड की विभिन्न आयु वर्ग की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। फुटबाल प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में विजयपुर, कामा, कुंवाली, छानागोलू, डढोली, भतौरा आदि न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज बिंता के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह कैड़ा और मुख्य प्रशासन अधिकारी रतन सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिताओं को संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, बाली सिंह राणा, बिशन सिंह अधिकारी, ललित रिखारी, बचन सिंह, पुष्कर सिंह कुंवर, प्रकाश जोशी आदि ने संपन्न कराया। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को संयोजक भाष्कर काला, त्रिभुवन उपाध्याय, चंद्रमोहन सिंह नेगी, जयपाल सिंह अधिकारी, कामाक्षी कांडपाल, भावना पंत, संदीप शुक्ला, गौरव उप्रेती,गजेंद्र कार्की, गिरीश मठपाल आदि ने सहयोग किया। संचालन क्रीड़ा समन्वयक भीम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें