फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ज्योति से बालिकाओं में बढ़ेगी विज्ञान के प्रति जागरूकता

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और अन्य। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विज्ञान के क्षेत्र में बालिकाओं की अधिक से अधिक भूमिका सुनिश्चित करने और विज्ञान के क्षेत्र में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यहां जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अल्मोड़ा जिले से कुल 50 छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह योजना देश के 550 जिलों में चलेगी। चयनित छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह भी दिए जाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में आयोजित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम कोआर्डिनेटर सत्यपाल गंगवार ने योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कहा कि बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है। प्रोजेक्ट विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश ने कहा कि देश की बालिकाओं की विज्ञान ज्योति योजना में भागीदारी सुनिश्चित की जानी है।
विज्ञापन

डॉ. मोनिका ने कहा कि महिलाओं की अधिकतम भागीदारी हो, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाने होंगे। प्राचार्य कंचन जोशी ने जिले में इस योजना को संचालित करने पर सभी का आभार जताया। संचालन शिक्षक डीसी जोशी और सोनालिनी ने किया।
इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल की 50 छात्राओं ने भागीदारी की। जवाहर नवोदय विद्यालय और जीबी पंत हिमालय पर्यावरण विकास संस्थान कोसी के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें