फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों संग डीएम से मिली पीड़िता: रानीखेत में हुआ मेडिकल, दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धाराएं लगाने का आरोप

Tue, 03 Sep 2024 03:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

सल्ट में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पूरे मामले में कई दिन के हंगामे के बाद पीड़िता के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर धाराएं बदलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सल्ट में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पूरे मामले में कई दिन के हंगामे के बाद पीड़िता के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर धाराएं बदलने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता और उसकी मां अल्मोड़ा आकर डीएम विनीत तोमर से मिलीं और उन्हें अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद डीएम ने इस मामले में हस्तक्षेप कर एसएसपी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद देर रात जब पीड़िता और उसके परिजन अल्मोड़ा से घर वापसी के लिए निकले तो उन्हें मामले की विवेचना कर रही महिला एसआई हेमा कार्की का फोन आया। उन्होंने रानीखेत में दोबारा मेडिकल कराने की बात कही। देर रात रानीखेत में पीड़िता का फिर से मेडिकल किया गया है। जिसके लिए चिकित्सकों की टीम भी बनाई गई है।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Nainital News: लो आ गया सितंबर...दिलकश नजारों से सज रहा अंबर, चांद-शनि और नेपच्यून आ रहे पृथ्वी से मिलने

सल्ट के एक गांव की किशोरी के परिजनों ने भाजपा के सल्ट मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद सल्ट ही नहीं, पूरे प्रदेश में इस मामले की चिंगारी भड़क गई है। इस मामले की जांच के बाद पीड़िता के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धाराओं में ही मुकदमा लिखने का आरोप पुलिस पर लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सल्ट की महिलाओं ने बीते दिवस सल्ट तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर विरोध भी व्यक्त भी किया था।

मीडिया को भी धमका रहे रसूखदार
भाजपा के सल्ट मंडल के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब भाजपा के रसूखदार आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा के कई रसूखदार नेताओं ने इस मामले में जिले के कई मीडिया कर्मियों को भी धमकी दी।

सल्ट की पीड़िता का रानीखेत में मेडिकल हो रहा है। इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमा कार्की, विवेचना अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें