फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बार के विरोध में छात्रों ने मांगा कुलपति का समर्थन

Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों से की मुलाकात
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के समीप बार खुले जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर के समीप बार खुला जाना गंभीर मामला है। इसके विरोध में छात्र- छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कुलपति कार्यालय पहुंचे आक्रोशित छात्रों ने कहा कि परिसर के समीप बार खुलना विद्यार्थियों के भविष्य के खिलवाड़ होगा। पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी ने कहा कि इसके विरोध में छात्र- छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। उन्होंने कुलपति प्रो. बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. धनी आर्या, डॉ. डीएस धामी आदि प्राध्यापकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। वहां पर राहुल फुलारा, गोविंद प्रसाद, हेमंत मेहरा, उज्ज्वल नेगी, सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें