फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर आड़े तिरछे वाहन यातायात में लगा रहे ब्रेक

Sun, 22 Mar 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर सिकुड़ा बैंड के पास दोनों तरफ खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। इन वाहनों की वजह से एनएच पर सुबह से रात तक कई बार जाम लगता है। इससे यात्रियों के साथ ही राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम की वजह से कई बार यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर वाहनों का भारी दबाब रहता है। एनएच के दोनों ओर वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रविवार को एनएच पर पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। यहां भी पार्किंग व्यवस्था बदहाल दिखाई दी। सिकुडा बैंड के पास दोनों तरफ दो पहिया और चौपहिया वाहन खड़े थे। इससे दोनों तरफ से वाहन आने जाने पर वहां पर जाम लगता है। यहां से करीब 80 मीटर दूरी पर वाहन सफेद पट्टी के बाहर खड़े थे। इसी मार्ग पर चितई में भी वाहन सड़क किनारे जहां तहां पार्क किए गए थे। इससे यहां पल-पल जाम लग रहा है। इससे गोलू देवता मंदिर के दर्शनों के आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

बोले लोग
एनएच के दोनों ओर वाहन खड़े रहने से जाम लगता है। जाम के दौरान जहां राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है वही स्थानीय व्यवसायियों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। सड़क किनारे से वाहनों को हटाया जाना चाहिए। - संजय बिष्ट, अल्मोड़ा
विज्ञापन

वाहन चालक दुकान के आगे भी वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दुकान का रास्ता बंद होने के साथ ही वहां पर जाम लगता है। मना करने पर चालक उल्टा उलझ जाते हैं। सड़क पर मनमर्जी वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। - हरीश सिंह रावत, व्यवसायी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें