फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वीडीओ, एक ग्राम पंचायत सचिव पर गाज

Fri, 25 Sep 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलादेवी ब्लाक के सेली ग्राम पंचायत के मृत तीन लोगों के गलत प्रमाणपत्र बना कर 2008 में जनश्री बीमा योजना का लाभ देने के मामले में प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। इसके लिए दोषी दो ग्राम विकास अधिकारियों और एक ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि इनमें से दो कार्मिकों के एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कछियौला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सहस्य सुरेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि सेली ग्राम पंचायत (तापड़ी) के अंतर्गत 1990 में मृत तीन लोगों के गलत प्रमाणपत्र बना कर 2008 में जनश्री बीमा योजना का भुगतान परिजनों को दिला दिया गया। शिकायत के बाद प्रशासन ने 2010-11 में तीनों के परिजनों से रकम वसूल तो कर ली थी, लेकिन फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने मई में पुन: शिकायत कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
जिला विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। दोषी पाए गए क्षेत्र के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र जोशी और ग्राम पंचायत सचिव ललित मोहन त्रिवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह बिष्ट और ललित मोहन त्रिवेदी की एक वर्ष की वेतन वृद्धि भी रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें