अल्मोड़ा। जिले के मुक्केबाजों ने 12 से 15 नवंबर तक रामनगर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बृहस्पतिवार को रिंग में जीत का जज्बा लेकर उतरे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कोच संजय अधिकारी के नेतृत्व में बालक यूथ के 50-55 किलो भार वर्ग गौरव सिंह बिष्ट ने अपने खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका यूथ के 65-70 किलो भार वर्ग में वंशिका वाल्मीकि ने फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही एलीट महिला वर्ग में श्रिया पनेरू ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में स्थान पाया। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, डीएओ महेशी आर्या ने उम्मीद जताई की जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीत जिले का मान बढ़ाएंगे।